Noida News:दादरी में शुरू हुई आरोग्य टेली मेडिसिन परियोजना – Aarogya Telemedicine Project Launched In Dadri
दादरी (संवाद)। नगर व क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने के लिए ई-आरोग्य टेलीमेडिसिन पायलट परियोजना का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। शिव नाडर यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित दादरी डेवलपमेंट प्रोग्राम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुरू की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने किया। ब्लॉक के चयनित चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था में गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा को हब टेलीमेडिसिन संस्थान बनाया गया है।
