‘पापा मेरी क्या गलती थी’:छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर, आरोपी पिता गिरफ्तार – Father Slammed Six-month-old Baby Girl Onto Floor Twice; Child In Critical Condition

आरोपी पिता गिरफ्तार
– फोटो : Amar ujala digital
October 31, 2026

आरोपी पिता गिरफ्तार
– फोटो : Amar ujala digital
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपनी ही छह माह की मासूम बेटी को दो बार फर्श पर पटक दिया। इस सनसनीखेज घटना में गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए रायपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। मासूम बच्ची के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पारिवारिक विवाद में बच्ची पर हमला
यह वारदात बीएसयूपी कॉलोनी में हुई। बच्ची की मां 14 अक्तूबर की रात ही समता कॉलोनी स्थित अपने मायके से छह माह की बेटी हिमानी को लेकर घर वापस लौटी थी। रात करीब 9 बजे जब बच्ची का पिता घर पहुंचा, तो पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की।
विवाद के बाद हिंसक हुआ पिता
देर रात तक दोनों के बीच तनाव बना रहा और रात लगभग 1:30 बजे दोनों के बीच विवाद फिर उग्र हो गया। इस दौरान गुस्से में आपा खो चुके पिता ने बिस्तर पर लेटी अपनी छह माह की मासूम बेटी को उठाकर अचानक फर्श पर दे मारा। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने तड़पती बच्ची को दोबारा उठाकर फिर से जमीन पर पटक दिया। इस हिंसक हमले में मासूम हिमानी के सिर में गहरी चोट आई और उसके शरीर के अंदरूनी अंग भी बुरी तरह प्रभावित हुए।
आरोपी पिता गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
मासूम बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति अत्यंत चिंताजनक देखते हुए उसे रायपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही है। घटना के बाद पीड़ित मां ने सरस्वती नगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
November 8, 2026
कांकेर जिला पुलिस और साइबर सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फॉर्च्यूनर कार में 2.23 करोड़ रुपये मूल्य का 447.720 किलोग्राम गांजा भरकर ओडिशा से हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल […]
November 7, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार जिले स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में धनतेरस के दिन दिवाली उपहार के साथ शराब की बोतलें बांटने का मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों के साथ शराब देने के आरोप के बाद हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद […]
November 5, 2026
भानुप्रतापपुर की विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश दीपक के. गुप्ता ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहने के जुर्म में तीन नक्सलियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों में से प्रत्येक पर 3,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष अदालत द्वारा दंडित […]
