उज्जैन:पत्नी की हत्या कर बिस्तर पेटी में जला दिया था शव, हैवान पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा – Ujjain: Husband Sentenced To Life For Wife’s Murder, Burning Her Body In Bed Box To Destroy Evidence

उज्जैन न्यायालय
October 31, 2026

उज्जैन न्यायालय
पत्नी की नृशंस हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बिस्तर पेटी में रखकर जलाने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार बंसल की कोर्ट ने आरोपी विजय परमार को हत्या और साक्ष्य छुपाने का दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।
पुलिस के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पालखंदा में किराना दुकान संचालित करने वाले आरोपी विजय परमार का अपनी पत्नी दीपाबाई से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दीपाबाई ने देवास के सिविल लाइन थाने में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था और वह करीब आठ साल तक अपने मायके में रही थी।
इसके बाद जुलाई 2021 में विजय उसके साथ समझौता करके उसे वापस अपने घर ले आया था लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच आए दिन मारपीट और विवाद होता रहता था। घटना 10 मई 2023 की रात की है, जब आरोपी विजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद से दीपाबाई अचानक गायब हो गई। विजय ने परिजनों से भी उसके संबंध में अनभिज्ञता जताई।
ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर: सात करोड़ की लीज, ढाई करोड़ भुगतान… फिर भी सील हुआ ओंकारेश्वर का फूड कोर्ट; जानें पूरी वजह
12 मई 2023 की रात जब विजय की मां सावित्रीबाई ने कड़ाई से दीपा के बारे में पूछा तब उसने बेफिक्री से कह दिया कि वह मर गई है। संदेह होने पर जब पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई तो इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। विजय ने पत्नी की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को घर में रखी बिस्तर पेटी के अंदर डालकर जला दिया था।
अदालत ने सुनाई सख्त सजा
नरवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय परमार के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले में निरीक्षक बल्लू सिंह मंडलोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किए गए ठोस साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
November 13, 2026
आज की भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान को भांग अर्पित कर चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
November 13, 2026
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूडीए 1123.52 करोड़ की लागत से मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सड़क मार्ग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करेगा लेकिन इस बड़ी योजना में उज्जैन के प्रथम पूज्य श्री चिंतामण गणेश मंदिर का […]
November 13, 2026
श्रीगंगा होटल हादसा विस्तार दिवाली की रोशनी के बीच उज्जैन में 4 घरों के चिराग बुझ गए। श्री गंगा होटल के चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इन मौतों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर निगम के पास सफाई के लिए मशीनें […]
