Lakhimpur Kheri News:गड्ढों से मिली मुक्ति, जीजीआईसी के सामने सड़क चमकी – Relief From Potholes, Road In Front Of Ggic Shines

बनकर तैयार हुई जीजीआईसी के सामने वाली सड़क। संवाद
– फोटो : ARchive
November 1, 2026

बनकर तैयार हुई जीजीआईसी के सामने वाली सड़क। संवाद
– फोटो : ARchive
लखीमपुर खीरी। जीजीआईसी के सामने से गुजरने वाले लोगों को अब गड्ढों से भरी जर्जर सड़क से राहत मिल गई है। लंबे समय से बदहाल इस सड़क पर नगर पालिका ने 22 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण करा दिया है। 230 मीटर लंबी सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है। हालांकि सफेद पट्टियां बनाने का काम अभी बाकी है।
कचहरी रोड स्थित सीतापुर आंख अस्पताल तिराहे से जीजीआईसी के सामने होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर तिराहे तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा सवारों को परेशानी होती थी। कई बार ई-रिक्शा तक पलट चुके थे। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता था।
जीजीआईसी के अलावा सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों के बच्चे भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क से उन्हें भी जोखिम उठाना पड़ता था। डामरीकरण पूरा होने के बाद अब राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिलेगी।
बारिश का मौसम थमने के बाद नगर पालिका ने शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम शुरू कराया है। पिछले सप्ताह इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे तक 830 मीटर सड़क का करीब 28 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कराया गया था। दोनों सड़कों पर सफेद पट्टियां बनाने का काम शेष है।
नगर पालिका की जेई समरा सईद ने बताया कि जीजीआईसी के सामने सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है। बारिश के कारण आगे का काम प्रभावित हुआ है। मौसम ठीक रहने पर एक-दो दिन में शेष काम करा दिया जाएगा। सड़क पर सफेद लाइन डालने का काम बाकी है।
November 13, 2026
रोड किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस । संवाद मैगलगंज। सीतापुर मार्ग स्थित एक ढाबे से बुधवार देर रात करीब दो बजे हाईवे पर चढ़ रही सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस की सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों के अगले […]
November 13, 2026
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। टॉपर फार्म में 14 अक्तूबर को हमले में छह वर्षीय मनजोत की मौत के बाद आसपास के गांवों में अब भी दहशत है। वहीं बुधवार रात मटहिया गांव में तेंदुआ राजेंद्र गौतम के घर में घुसकर बकरी का बच्चा उठा ले गया। […]
November 13, 2026
विद्या निकेतन में श्रजल वाजपेई को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। स्रोत: विद्यालय गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र श्रजल वाजपेई का आईआईटी हैदराबाद में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रधानाचार्य ने उन्हें माला पहनाकर और चांदी का मेडल देकर सम्मानित किया। बरखेरवा गांव निवासी डॉ. श्रजल […]
