शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:बिरोहड़ कालेज के मनीष ने तैराकी में जीते 2 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक – Manish From Birohar College Won 2 Gold And 4 Bronze Medals In Swimming

November 1, 2026


साल्हावास। राजकीय कॉलेज बिरोहड़ के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।

मनीष की उपलब्धि पर कॉलेज में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह और खेल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि मनीष की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X