शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अशोकनगर हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत; इनमें तीन एक ही परिवार के – Head-on Collision Between Two Motorcycles; 4 Dead, Including Three From The Same Family
अशोकनगर

अशोकनगर हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत; इनमें तीन एक ही परिवार के – Head-on Collision Between Two Motorcycles; 4 Dead, Including Three From The Same Family

November 1, 2026


Head-on collision between two motorcycles; 4 dead, including three from the same family.

अशोकनगर में चार लोगों की मौत

विस्तार

अशोकनगर जिले में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, खैजरा खुर्द निवासी 35 वर्षीय शिवराज अपनी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तौकली गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराज, उनकी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर 52 वर्षीय बालवीर अहिरवार, उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष सवार थे। हादसे में बालवीर अहिरवार की भी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- किशोरी की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में पड़ा था शव, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका; प्रेमी पर शक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं चारों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही हादसे में चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। खासतौर पर शिवराज के परिवार में पति-पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X