Ballia News:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि – Congress Workers Paid Tribute To Indira Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर मरीजों में फल वितरित करते कांग्रेस जिलाध्
November 1, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर मरीजों में फल वितरित करते कांग्रेस जिलाध्
बांसडीह/घोघा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर शनिवार को बांसडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में सीएचसी बांसडीह में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
कहा कि इंदिरा गांधी केवल देश की प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक फैसलों और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं। उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई दिशा दी। वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की निर्णायक विजय और बांग्लादेश के निर्माण में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका इतिहास के पन्नों में दर्ज है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उन्होंने आर्थिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव की नींव रखी। श्री पाठक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाती रहेगी। भारत के इतिहास में उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। देश उनके योगदान और बलिदान को कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि शहादत दिवस पर मरीजों के बीच फल वितरण का उद्देश्य सेवा और मानवीय संवेदना के उस भाव को आगे बढ़ाना है, जो जनसेवा की राजनीति का मूल आधार रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरबहादुर, विजेंद्र पांडेय मुखिया, अनिल कुमार, राजेश कुमार, रीखीदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
November 13, 2026
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद बलिया। गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दूसरे फेज को 30 नवंबर तक ट्रायल के लिए खोलने की तैयारी तेज हो गई है। इसके शुरू होने से बलिया शहर के लोगों को भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। सागरपाली के पास नौ करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। […]
November 13, 2026
बलिया / नरहीं। छठ महापर्व पर खरीदारी और महानगरों से घर लौट रहे लोगों की भीड़ के चलते जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को यूपी-बिहार सीमा के भरौली गोलंबर पर बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक महाजाम लगा रहा। इसमें 1400 से अधिक छोटे-बड़े वाहन […]
November 13, 2026
बलिया। भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे में बृहस्पतिवार को अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ज्योति सिंह न्यायालय में उपस्थित हुईं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित रहे। उनकी ओर से अधिवक्ता ने पक्ष रखा। सुनवाई के […]
