Jaunpur News:जेसीसीएल प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम बनी विजेता – Gorakhpur Team Emerges As Winner In Jccl Competition
जौनपुर। नगर के शिया इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जौनपुर सर्किल क्रिकेट लीग (जेसीसीएल) का फाइनल महाकाल 11 गोरखपुर ने शानदार ने जीत लिया। वीआरएक्स स्पोर्ट्स गाजीपुर को 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। टॉस जीतकर वीआरएक्स स्पोर्ट्स गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 44 रन बनाए। महाकाल-11 गोरखपुर को 45 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल-11 ने मात्र 5.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। 8 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता महाकाल-11 गोरखपुर को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि उपविजेता वीआरएक्स स्पोर्ट्स गाजीपुर को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अभिसार कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच, वीरू अफरीदी मैन ऑफ द सीरीज रहे। उदयभान मौर्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में निखिलेश सिंह, दिलीप प्रजापति उपस्थित रहे।
