शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमेठी

Amethi News:गौरीगंज विधायक समेत आरोपियों पर केस वापसी की अर्जी – Application For Withdrawal Of Case Against The Accused, Including The Gauriganj Mla

November 1, 2026


अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे हमले के मामले में केस वापसी की अर्जी अदालत में दाखिल की गई है। शासन की संस्तुति पर विशेष लोक अभियोजक ने सरकार के निर्देश पर यह आवेदन दिया है। शनिवार को मामले में सुनवाई होनी थी। स्पेशल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर शुभम वर्मा की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है।

मामला नगर पालिका अध्यक्ष गौरीगंज रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़ा है। इस मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गौरीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी विधायक सहित अन्य आरोपियों की लगातार गैरहाजिरी के बाद ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। आरोपी प्रशांत सिंह और अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक मामले की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। इसी बीच शासन की संस्तुति पर विशेष लोक अभियोजक की ओर से केस वापसी का आवेदन दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X