शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:रोहतक रैली के लिए आज दादरी डिपो से रवाना होंगी 34 बसें, 20 रूट होंगे प्रभावित – 34 Buses Will Depart From The Dadri Depot Today For The Rohtak Rally; Around 20 Routes Will Be Affected
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:रोहतक रैली के लिए आज दादरी डिपो से रवाना होंगी 34 बसें, 20 रूट होंगे प्रभावित – 34 Buses Will Depart From The Dadri Depot Today For The Rohtak Rally; Around 20 Routes Will Be Affected

November 1, 2026


34 buses will depart from the Dadri depot today for the Rohtak rally; around 20 routes will be affected

दादरी का रोडवेज बस स्टैंड

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। रोहतक में रविवार को आयोजित होने वाली ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली का असर दादरी के रोडवेज बस संचालन पर भी पड़ेगा। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दादरी रोडवेज डिपो से 34 बसें भेजी जाएंगी।

इन बसों को सुबह ही अलग-अलग गांवों में तैनात किया जाएगा जहां से ग्रामीणों को रैली स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके चलते जिले में रोडवेज के करीब 20 रूट प्रभावित होने की संभावना है। पहले से बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों को रविवार को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रोहतक में होने वाली इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। डिपो से बड़ी संख्या में बसें बाहर जाने के कारण करीब 20 रूट प्रभावित होने की आशंका है।

हालांकि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई गई है। जिन रूटों पर बसों की उपलब्धता रहेगी वहां अतिरिक्त चक्कर लगाकर राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

रोडवेज बसों की कमी के बीच लगातार दूसरे बड़े आयोजन के लिए बसें भेजे जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को भिवानी में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए भी दादरी डिपो से 28 बसें भेजी गई थीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X