पंखे से लटके मिले पति-पत्नी के शव:छह महीने पहले की थी लव मैरिज, बहन बोली- गले में मिली चुन्नी नेहा की नहीं – Ludhiana Husband Wife Found Dead Same Fan Murder Suspicion
November 1, 2026
पंखे से लटके मिले पति-पत्नी के शव
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां किराए के मकान में छह महीने पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पंखे से लटके हुए मिले। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और मकान मालिक जहां इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।