शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोनीपत:नेशनल हाईवे-44 पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को मारी गोली; मचा हड़कंप – Two Youngster Injured In A Shooting In Sonipat
सोनीपत

सोनीपत:नेशनल हाईवे-44 पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को मारी गोली; मचा हड़कंप – Two Youngster Injured In A Shooting In Sonipat

November 1, 2026


Two youngster injured in a shooting in Sonipat

सोनीपत में दो युवकों पर फायरिंग
– फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर प्रीतमपुरा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दो-तीन कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गांव तेवड़ी निवासी राहुल और दिल्ली के नरेला स्थित संजय नगर निवासी सुनील के रूप में हुई है। राहुल के हाथ में गोली लगी है, जबकि सुनील की कमर में गोली लगी है। 

घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वारदात के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X