शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.18 करोड़ के अवैध पटाखे जब्त; मुख्य आरोपी फरार – Police Seize Illegal Firecrackers Worth ₹1.18 Crore In Raid 1ladies 2 Arrested, Main Accused Absconding In
दरभंगा

बिहार:पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.18 करोड़ के अवैध पटाखे जब्त; मुख्य आरोपी फरार – Police Seize Illegal Firecrackers Worth ₹1.18 Crore In Raid 1ladies 2 Arrested, Main Accused Absconding In

November 1, 2026


Police Seize Illegal Firecrackers Worth ₹1.18 Crore in Raid 1ladies 2 Arrested, Main Accused Absconding in

अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विस्तार

बिहार के मधुबनी में पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य के पटाखों का जखीरा जब्त किया है। यह कार्रवाई लदनियां थाना पुलिस ने की है। इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी मधुबनी के निर्देश पर आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लदनियां बाजार में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस ने चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

पुलिस ने लदनियां बाजार स्थित श्रीराम ट्रेडर्स दुकान, एक पूर्व कोल्ड ड्रिंक की दुकान, संतोष पूर्वे के किराये के गोदाम और उसके आवासीय मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान सभी ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। इनका बाजार मूल्य एक करोड़ 18 लाख 983 रुपये आंका गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मौके से लदनियां बाजार निवासी ओम कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस धंधे का मुख्य आरोपी संतोष पूर्वे फरार हो गया है। पुलिस ने लदनियां थाने में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X