शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मेहनत और दृढ़ संकल्प से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ हरियाणा :सतपाल – Haryana Has Become One Of The Country’s Leading States Through Hard Work And Determination: Satpal
कैथल

मेहनत और दृढ़ संकल्प से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ हरियाणा :सतपाल – Haryana Has Become One Of The Country’s Leading States Through Hard Work And Determination: Satpal

November 2, 2026


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को हरियाणा दिवस और राज्य गठन की हीरक जयंती पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही कैथल का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस दौरान विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हरियाणा ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश की पहचान यहां की वीरता, संस्कृति, परंपराओं और मेहनतकश लोगों से है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि एक नवंबर 1966 को हरियाणा अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। प्रदेश के किसानों ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है, जबकि जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसान, गरीब, युवा और महिलाओं सहित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना, हर घर-हर गृहिणी, आयुष्मान भारत-चिरायु और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का विशेष योगदान है।

विधायक ने कहा कि 1 नवंबर 1989 को कैथल जिला बना था। जिले ने कृषि, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। यहां तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान भी जल्द शुरू होंगे।

डीसी अपराजिता ने कहा कि कैथल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा जिले में ऑडिटोरियम हॉल की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द इसका शिलान्यास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए नए प्रोजेक्ट भी लाए जाएंगे।

समारोह में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल, शैमरॉक स्कूल और आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विधायक ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, कुलवंत बाजीगर, फूल सिंह खेड़ी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा दिवस पर आयोजित समारोह में प्रस्तुतियां देंते हुए छात्रा कलाकार। विज्ञप्ति

हरियाणा दिवस पर आयोजित समारोह में प्रस्तुतियां देंते हुए छात्रा कलाकार। विज्ञप्ति

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X