शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:नामी कंपनियों के नाम पर बिक रहे थे नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद – Counterfeit Electronic Products Were Being Sold Under The Names Of Well-known Companies
मैनपुरी

Mainpuri News:नामी कंपनियों के नाम पर बिक रहे थे नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद – Counterfeit Electronic Products Were Being Sold Under The Names Of Well-known Companies

November 2, 2026


Counterfeit electronic products were being sold under the names of well-known companies.

फोटो34 छापेमारी की दौरान बरामद नकली इलेक्ट्रोनिक सामान। स्त्रोत पुलिस

किशनी। थाना क्षेत्र में नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाकर दिवाली से पहले उसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने 18 ब्लोअर और 30 प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक केतलियां बरामद की हैं। दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड और मैसर्स टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवम गुप्ता ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कस्बे में कुछ लोग इन दोनों कंपनियों के नाम और लोगो (ट्रेडमार्क) का अवैध रूप से इस्तेमाल कर नकली इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधि ने सदर बाजार किशनी स्थित मां वैष्णो इलेक्ट्रिकल के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां पर दुकान स्वामी अंश गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता मिलीं। दुकान की तलाशी के दौरान 18 ब्लोअर और 30 नग प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक केतलियां बरामद हुईं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इनकी जांच कर नकली करार दिया। पुलिस ने अंश गुप्ता के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X