Etah News:घरेलू बंटवारे के विवाद में फावड़े से किया हमला, घायल – Attack With A Shovel During A Dispute Over A Domestic Partition; One Injured
अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में घरेलू बंटवारे के विवाद में छोटे भाई समेत दो लोगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।
गांव निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका छोटा भाई सरमन और गांव का हरवीर घर में घुस आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनीता को भी पीटा और फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच की जा रही है। संवाद
