पीएनबी घोटाला:झारखंड के बैंक खातों में रकम हुई ट्रांसफर, हजारीबाग निवासी है पूर्व ब्रांच मैनेजर; होगी जांच – Questions Also Raised Regarding The Role Of A Former Branch Manager In The Pnb Scam

पीएनबी में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
November 2, 2026

पीएनबी में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर पाई-1 ऐच्छर शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में अब पूर्व ब्रांच मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। झारखंड के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आने के बाद खाताधारकों और किसान संगठन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खाताधारकों का आरोप है कि बैंक प्रशासन निलंबित कर्मचारी दीपांशी पर पूरी जिम्मेदारी डालकर अन्य अधिकारियों की भूमिका को नजरअंदाज कर रहा है। उनका कहना है कि पूर्व ब्रांच मैनेजर समेत मामले से जुड़े सभी बैंककर्मियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए ताकि रकम के लेनदेन और कथित हेराफेरी की पूरी कड़ी सामने आ सके।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व ब्रांच मैनेजर मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली हैं। किसान नेता बृजेश भाटी ने आरोप लगाया कि मामले में सिर्फ दीपांशी के खिलाफ कार्रवाई कर अन्य बैंककर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पूर्व ब्रांच मैनेजर और अन्य अधिकारियों के स्तर पर क्या जांच हुई है। उनका कहना है कि ज्यादातर रकम आशुतोष पाठक के कहने पर ट्रांसफर की गई थी। आशुतोष पाठक भी झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। ऐसे में उसके संपर्कों, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।
तीन संदिग्ध लेनदेन के डेबिट वाउचर का रिकॉर्ड नहीं मिला
बैंक की शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को एक महिला खाताधारक अपने पति और बेटी के साथ पासबुक अपडेट कराने शाखा पहुंची थी। पासबुक में खाते से तीन ऐसे लेनदेन दर्ज मिले, जिनकी जानकारी परिवार को नहीं थी। महिला ने शाखा प्रमुख से मिलने की मांग की, लेकिन उस समय वह मौजूद नहीं थीं। आरोप है कि इसी दौरान दीपांशी ने परिवार को इन लेनदेन के सही होने का भरोसा दिलाने का प्रयास किया। बाद में महिला के पति ने इसकी शिकायत शाखा प्रमुख से की।
November 13, 2026
दिवाली के बाद देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार की तरफ से राजधानी में 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन दिल्ली के स्कूल और शिक्षण संस्थान भी बंद […]
November 13, 2026
Delhi police विस्तार एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल […]
November 13, 2026
चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई है। इस दिन व्रती कद्दू और लौकी की सब्जी व अरवा चावल (कद्दू-भात) का सेवन करते हैं। इस परंपरा के चलते बाजारों में इनकी मांग अचानक आसमान छूने लगी है। भारी खपत के कारण पूर्वी दिल्ली की प्रमुख मंडियों से […]
