Kaithal News:जिले में पराली जलाने का एक और मामला आया – Another Case Of Stubble Burning Has Come To Light In The District

आगजनी वाले खेत का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। विभाग
November 2, 2026

आगजनी वाले खेत का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। विभाग
कैथल। जिले में पराली जलाने का दूसरा मामला सामने आया है। नागल गांव में किसान जितेंद्र सिंह के खेत में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। विभाग ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इससे पहले मटौर गांव में सीजन की पहली घटना मिली थी।
कृषि विभाग को सेटेलाइट से अब तक चार स्थानों की लोकेशन मिली है। इनमें नागल और मटौर में आग लगने की पुष्टि हुई जबकि खनौदा और सिसला सिमौर में मौके पर आग नहीं मिली। पिछले सीजन में जिले में पराली जलाने की 72 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इस बार 272 गांवों में निगरानी के लिए करीब 630 गांव स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
53 हजार किसानों के लिए 58 करोड़ की अनुदान राशि : पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए करीब 53 हजार किसानों के लिए 58 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की योजना है। पुष्टि होने पर किसान पर जुर्माना लगाने के साथ पोर्टल पर रेड एंट्री भी की जाती है। मटौर में पहली घटना में किसान सुरेश कुमार के एक एकड़ खेत में पराली जलाने पर 5 हजार जुर्माना लगाया गया था।

आगजनी वाले खेत का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। विभाग
November 11, 2026
पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य व शहरवासी। विज्ञप्ति राजौंद। असंध रोड स्थित ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा वंशिका ने ऑल इंडिया स्कूल गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की […]
November 11, 2026
श्री वृद्ध केदार तीर्थ के घाट पर फैली गंदगी। संवाद – फोटो : सांकेतिक कैथल। लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ के लिए श्री वृद्ध केदार तीर्थ घाट पर साफ-सफाई और तैयारियां चल रही हैं। पूर्वांचल जन विकास मंच की तरफ से चार दिवसीय पावन पर्व को भव्य रूप देने के लिए विशेष प्रबंध […]
November 11, 2026
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड श्रेणी में चिन्हित किए गए कुल 85,438 मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और अवसर प्रदान किया है। इन मतदाताओं का अब पुनः सत्यापन करवाया जाएगा, ताकि पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में […]
