Ambedkar Nagar News:हैंडबाॅल के मंडलीय ट्रायल में सात खिलाड़ियों ने दिखाया दम – Seven Players Showcased Their Skills At The Divisional Handball Trials
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबाॅल प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए जिले के सात खिलाड़ियों ने सोमवार को अयोध्या में आयोजित मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसमें उत्कर्ष, ऋषि कुमार, श्रीहरि, आर्यन, अनूप, आंशिक पटेल और देवांश मिश्रा शामिल रहे।
