शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, बस स्टॉप पर पकड़ी गईं दो महिलाएं – Theft Captured On Cctv Two Women Caught At Bus Stop
अमेठी

Amethi News:सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, बस स्टॉप पर पकड़ी गईं दो महिलाएं – Theft Captured On Cctv Two Women Caught At Bus Stop

November 9, 2026


Theft captured on CCTV two women caught at bus stop

रामगंज थाने में पकड़ी गई चोरी की आरोपी।

अमेठी सिटी। भादर चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने आभूषण चोरी कर लिए। उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने के बाद दुकानदार की पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को भादर बस स्टॉप पर पकड़ लिया। रामगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और 2350 रुपये बरामद किए हैं।

भादर चौराहा निवासी राजकुमार सोनी की दुकान पर पांच नवंबर को दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची थीं। आभूषण देखने के दौरान उन्होंने बातचीत में दुकानदार को उलझाया और चोरी कर ली। इसके बाद अगले दिन आने की बात कहकर निकलने लगीं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का पता चला तो दुकानदार की पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बस स्टॉप पर रोक लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चित्रकूट जिले के मऊ निवासी कौशल्या साहू (50) और रीना साहू (38) के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से एक जोड़ी पायल, एक ताबीज, दो नथिया और 2350 रुपये बरामद हुए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शिकायत और बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X