रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:तिगरी मेले में आने का न्योता पाकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री, बोले- देखते हैं… – Upon Receiving An Invitation To The Tigri Mela, The Chief Minister Smiled And Said, Let’s See

November 15, 2026


Upon receiving an invitation to the Tigri Mela, the Chief Minister smiled and said, Let's see...

अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में आने का न्योता मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए और बोले- देखते हैं…। शनिवार को गढ़ और तिगरी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा के दौरान डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने मुख्यमंत्री को मेले में आने के लिए आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त जवाब के बाद जिले के अधिकारियों को मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं को पहचान दिलाने की जिम्मेदारी भी मिली। मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि तिगरी मेले में जिले में तैयार होने वाले उत्पादों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पैंटून पुलों से आवागमन सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X