शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:कंचौसी पहुंचने वाली ट्रेनें घंटों लेट – Trains Arriving At Kanchausi Are Hours Late
औरैया

Auraiya News:कंचौसी पहुंचने वाली ट्रेनें घंटों लेट – Trains Arriving At Kanchausi Are Hours Late

November 12, 2026


Trains arriving at Kanchausi are hours late

फोटो-01-ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवा

कंचौसी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के कारण कानपुर की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। श्रमशक्ति एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस व समर स्पेशल सहित अन्य ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर पांच से दस मिनट तक रुकने के बाद रवाना हुईं।

हादसे का असर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। फरक्का एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, फफूंद-कानपुर मेमू 15 मिनट, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू एक घंटे से अधिक, टूंडला-कानपुर मेमू 40 मिनट व कानपुर-इटावा मेमू करीब एक घंटे की देरी से कंचौसी स्टेशन पहुंची। भैया दूज के त्योहार पर घर से लौट रही महिलाओं और अन्य यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में काफी परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार के चलते ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनें खचाखच भरी होने के कारण यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी। ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुए हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ, इसके चलते कई ट्रेनें देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X