Auraiya News:झालर लगा रहे किशोर की करंट लगने से मौत – Teenager Dies From Electric Shock While Installing Decorative Lights
अछल्दा। पुठिया गांव में दिवाली के पर्व पर घर में रोशनी के लिए झालर लगाते समय किशोर को करंट लग गया। रविवार देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुठिया गांव निवासी लल्ले राजपूत का पुत्र अनुज (16) दिवाली के त्योहार पर घर में झालर लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अनुज अपने दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई पंकज है। पिता लल्ले खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
