शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:तेज रफ्तार गाड़ी से कुर्सियां तोड़ीं, मारपीट – Chairs Smashed By A Speeding Vehicle; Physical Assault Ensued

November 11, 2026


अटसू। जगन्नाथपुर गांव में तेज रफ्तार गाड़ी से कुर्सियां तोड़ने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट भी हुई।

पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 3:30 बजे वह अपने चबूतरे पर काम कर रहा था। उनके पिता कोके लाल घर के बाहर कुर्सियां डालकर बैठे थे। इसी दौरान गांव के नामजद लोग तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने बाहर रखी कुर्सियों को टक्कर मारकर तोड़ दिया।

राहुल ने विरोध किया। आरोपियों ने गाली गलौज की और उनके साथ मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X