Auraiya News:16 साल से फरार वारंटी को जीआरपी ने दबोचा – Grp Nabs Fugitive Wanted For 16 Years
दिबियापुर। 16 साल से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे वारंटी को जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव घसारा निवासी पप्पू उर्फ शिवप्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में साल 2010 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद कोर्ट में पड़ने वाली तारीखों पर आरोपी नहीं पहुंच रहा था, जिसके बाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। जीआरपी चौकी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने फोर्स के साथ शनिवार सुबह उसे गांव से पकड़ लिया। इसके बाद उसे स्टेशन ले जाया गया। (संवाद)
