शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:2100 दीपों से जगमगाया मां ज्वाला देवी मंदिर – Maa Jwala Devi Temple Illuminated By 2,100 Lamps
औरैया

Auraiya News:2100 दीपों से जगमगाया मां ज्वाला देवी मंदिर – Maa Jwala Devi Temple Illuminated By 2,100 Lamps

November 8, 2026


Maa Jwala Devi Temple illuminated by 2,100 lamps

फोटो -03- मंदिर परिसर में दीप जलाते लोग। संवाद
– फोटो : udhampur news

रुरुगंज। कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर पर धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाकर रोशनी की गई।

दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने मां ज्वाला देवी के दर्शन कर विधि-विधान से दीप जलाए। दीपों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण ने उत्सव की छटा बिखेर दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीप जलाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी दीप जलाकर दीपोत्सव में सहभागिता की। उनके साथ इंजीनियर राहुल चौहान, अरविंद राजपूत, शिवम तिवारी, हरगोविंद सिंह, रिंकू तोमर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X