शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:सड़क के लिए रात में धरने पर बैठ रहे ग्रामीण – Villagers Are Staging A Sit-in At Night, Demanding A Road

November 12, 2026


कपकोट(बागेश्वर)। क्षेत्र के बीथी गांव में निर्माणाधीन सड़क को आबादी क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश जारी है। त्रिलोक सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, डुंगर सिंह ने रात में धरने पर बैठकर पुरजोर तरीके से मांग उठाई।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि सड़क उनकी रिहायशी इलाके से न जाेड़कर आबादी से बाहर बनाई जा रही है। इससे उन्हें आवाजाही की समस्या से कोई राहत नहीं मिलेगी। मांग के लिए ग्रामीण दीपावली के दिन भी मशीनों के आगे डटे रहे। ग्रामीण जगदीश गढि़या ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे जेसीबी चलाई गई, भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया, दर्शन ऐठानी, पवन बिष्ट, कमलेश कपकोटी, हिमांशु कोरंगा, प्रेम दानू, देवेंद्र दानू ने धरनास्थल पर पहुंचकर विधायक सुरेश गढि़या से सड़क को आबादी से जोड़ने की अपील की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X