शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:अहोई अष्टमी के लिए चांदी की स्याऊ माता की माला की हुई खरीदारी – Purchased A Silver Garland Of ‘syau Mata’ For Ahoi Ashtami

November 1, 2026


अहोई अष्टमी के लिए चांदी की स्याऊ माता की माला की हुई खरीदारी

– पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़, दो करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। अहोई अष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। चांदी की स्याऊ माता की माला की खरीदारी के चलते करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

नगर के घट्टा बाजार, नेहरू मूर्ति, घास मंडी और बावली रोड पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सराफा दुकानों पर महिलाओं ने चांदी की स्याऊ माता की माला और मोती खरीदे। कई महिलाओं ने पुरानी माला में नए मोती जुड़वाए तो कुछ ने नई माला बनवाई। चांदी के सिक्कों की भी मांग रही। पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाएं अहोई माता की पूजा में चांदी की स्याऊ और मोती वाली माला का इस्तेमाल करती हैं। चांदी की कीमतों के बावजूद ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की।

वहीं, पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने अहोई माता के चित्र, करवा, पूजा की थाली और अन्य जरूरी सामान खरीदा। दुकानदारों के अनुसार, शनिवार को पर्व की पूर्व संध्या होने के चलते बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक ग्राहक पहुंचे। शाम तक दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

ये बोले सराफ—

अहोई अष्टमी पर चांदी की स्याऊ की माला की खरीदारी का विशेष महत्व है। महिलाओं ने अपनी पुरानी माला में नए मोती जुड़वाने के साथ नई मालाएं भी खरीदी। ग्राहक अपने बजट के अनुसार स्याऊ और मोती का चयन करते हैं। – दीपक वर्मा, सराफ

अहोई अष्टमी के लिए महिलाएं पहले से ही पूजा का सामान खरीदने पहुंचती हैं। अहोई माता के चित्र, करवा और पूजन थाली की मांग रहती है। – आदिश जैन, पूजन सामग्री विक्रेता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X