Bahraich News:धान खरीद में ठगी का आरोप – Allegations Of Fraud In Paddy Procurement
मिहींपुरवा। मोतीपुर क्षेत्र के मंजगवा और पौंडा गांव में धान खरीद को लेकर ग्रामीणों ने ठगी और घटतौली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार सुबह एक व्यापारी को पकड़ लिया। पीआरवी की मदद से उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत थाने पहुंचाया गया।
सुशील कुमार, जाबिर खां और अमर सिंह समेत ग्रामीणों का आरोप है कि मटेरा निवासी व्यापारी किसानों को एडवांस रुपये देकर भरोसे में लेता था और बाद में उनका पूरा धान उठा ले जाता था। बृहस्पतिवार को घटतौली की आशंका पर विरोध करने पर व्यापारी ट्रॉली में लदा धान पलटकर भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि एडवांस रुपये को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष बातचीत से मामला सुलझा रहे हैं। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
