शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:सुल्तान इलेवन को 47 रनों से हराया – Defeated Sultan Xi By 47 Runs
बहराइच

Bahraich News:सुल्तान इलेवन को 47 रनों से हराया – Defeated Sultan Xi By 47 Runs

November 5, 2026


Defeated Sultan XI by 47 runs

केडीसी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सुल्तान इलेवन और न्यू एक्स क्रॉस क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें न्यू एक्स क्रॉस क्लब ने सुल्तान इलेवन को 47 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू एक्स क्रॉस क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। सबी अंसारी ने 41 और मोहम्मद फैजान ने 37 रन बनाए। सुल्तान इलेवन की ओर से अनस ने तीन और जुबेर ने दो विकेट लिए।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तान इलेवन की टीम 16 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सुल्तान अहमद ने 37 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

न्यू एक्स क्रॉस क्लब की ओर से आशुतोष खत्री, साहिल और दानिश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए साहिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X