शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:पॉलिटेक्निक मैदान में सजीं पटाखों की अस्थायी दुकानें – Temporary Firecracker Stalls Set Up At The Polytechnic Grounds

November 7, 2026


बलिया। दीपावली को लेकर शहर में पटाखों का बाजार सज गया है। सुरक्षा कारणों से इस बार भी शहर के रामलीला मैदान के बजाय पॉलीटेक्निक मैदान में अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई गई हैं। इसके लिए कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए थे।

जांच-पड़ताल के बाद दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई। हालांकि, मैदान में खेल आयोजन होने के कारण दुकानदारों को बिक्री के लिए महज दो दिन का समय मिलेगा। देर शाम तक दुकानों पर टेंट लगाने के साथ पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई।

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने पुलिस टीम के साथ पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

छह तहसीलों में एसडीएम ने जारी किए लाइसेंस: जिले की छह तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की ओर से पटाखा बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं। शहर में पहले रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें लगती थीं, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी डीएम ने पॉलिटेक्निक मैदान में अस्थायी बाजार लगाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X