शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:22 थाना क्षेत्रों के 877 स्थानों पर स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं – Idols Of Goddess Lakshmi Will Be Installed At 877 Locations Across 22 Police Station Areas
बलिया

Ballia News:22 थाना क्षेत्रों के 877 स्थानों पर स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं – Idols Of Goddess Lakshmi Will Be Installed At 877 Locations Across 22 Police Station Areas

November 8, 2026


Idols of Goddess Lakshmi will be installed at 877 locations across 22 police station areas.

नगर के टाउन हाल रोड ​स्थित दुकान पर मिट्टी के दीपक एवं अन्य सामग्री की खरीदारी करते ग्राहक।संवा

बलिया। दीपावली पर जिले में मां लक्ष्मी की आराधना को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले के 22 थाना क्षेत्रों में कुल 877 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं अस्थायी रूप से स्थापित की जाएंगी।

रविवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार, घंट-घड़ियाल, शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच विधि-विधान से प्रतिमाओं का पट खोला जाएगा। एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि पूजा और दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के कर्मचारी वर्दी तथा सादे कपड़ों में अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करेंगे। जिले में सबसे अधिक 88 प्रतिमाएं उभांव थाना क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। इसके बाद गड़वार में 83, भीमपुरा में 76 और सिकंदरपुर में 70 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। वहीं नगरा में 60, बांसडीहरोड में 47, फेफना में 46, मनियर में 44 और सहतवार में 38 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। इसी क्रम में पकड़ी में 33, बैरिया में 32, रसड़ा कोतवाली में 31, सुखपुरा और खेजुरी में 30-30, चितबड़ागांव में 30, रेवती में 28, हल्दी में 22, नरही में 20, दुबहड़ में 18 और दोकटी में 14 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X