बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:अभिनेता सोनू सूद ने रोहित की पुस्तक का किया विमोचन – Actor Sonu Sood Unveiled Rohit’s Book
बांदा

Banda News:अभिनेता सोनू सूद ने रोहित की पुस्तक का किया विमोचन – Actor Sonu Sood Unveiled Rohit’s Book

November 18, 2026


Actor Sonu Sood unveiled Rohit's book.

फोटो 20- दिल्ली में पुस्तक का विमोचन करते सोनू सूद और लेखक रोहित जैन । स्रोत : स्वयं
– फोटो : सांकेतिक

बांदा। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने नई दिल्ली में बांदा के युवा उद्यमी और लेखक रोहित जैन की पुस्तक गलतियों का MBA-जो बिजनेस स्कूल नहीं सिखाता का विमोचन किया।

इस मौके पर सोनू सूद ने कहा कि संघर्ष और सफलता की कहानियां उन्हें भी प्रेरित करती हैं। इस पुस्तक का विमोचन बांदा में आयोजित बांदा गौरव सम्मान समारोह के मंच पर भी किया गया। रोहित जैन ने कहा कि दिल्ली के बाद अपनी जन्मभूमि पर प्रतिष्ठित मंच से पुस्तक का विमोचन होना उनके लिए गर्व की बात है।

पुस्तक में उन्होंने उद्यमिता के 12 वर्षों के अनुभव, संघर्ष और असफलताओं से मिली सीख साझा की है। इसका उद्देश्य छोटे शहरों के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है।

बांदा निवासी रोहित जैन उद्यमी, एंजेल इन्वेस्टर और बिजनेस एवं फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनके छह लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो को 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X