शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:3100 लीटर कढ़ी और 4100 किलोग्राम भोग सामग्री से तैयार अन्नकूट प्रसाद का आज होगा वितरण – Annakut Prasad, Prepared Using 4100 Kilograms Of Food Offerings, Will Be Distributed Today

November 10, 2026


भिवानी। हनुमान ढानी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 10 नवंबर को अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर में कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं।

इस आयोजन के तहत लगभग 3100 लीटर लस्सी की कढ़ी और 4100 किलोग्राम अन्य भोग सामग्री से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार करने के लिए 50 हलवाई जुटे हुए हैं। मंदिर में प्रसाद बनने की प्रक्रिया सोमवार शाम से शुरू हुई। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि अन्नकूट का यह महापर्व आपसी भाईचारे, सेवा और भगवान के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। संतों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाला यह भंडारा केवल एक प्रसाद वितरण नहीं है, बल्कि यह लोक कल्याण और समाज में समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर साल इस आयोजन का दायरा और भव्यता बढ़ती जा रही है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X