शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhopal News:खरगे बोले-एमपी में 1200 करोड़ का चावल घोटाला, बच्चों के पोषण का अनाज एथेनॉल के खेल में झोंक दिया – Bhopal News: Kharge Alleges A ₹1,200 Crore Rice Scam In Mp; Grain Meant For Children’s Nutrition Diverted For
अशोकनगर

Bhopal News:खरगे बोले-एमपी में 1200 करोड़ का चावल घोटाला, बच्चों के पोषण का अनाज एथेनॉल के खेल में झोंक दिया – Bhopal News: Kharge Alleges A ₹1,200 Crore Rice Scam In Mp; Grain Meant For Children’s Nutrition Diverted For

November 2, 2026


Bhopal News: Kharge alleges a ₹1,200 crore rice scam in MP; grain meant for children's nutrition diverted for

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश में कथित 1200 करोड़ के चावल घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बन चुका है। एक घोटाला खत्म नहीं होता और दूसरा सामने आ जाता है। खड़गे ने आरोप लगाया कि एथेनॉल उत्पादन के नाम पर करीब 1200 करोड़ का चावल घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए निर्धारित चावल को मुनाफे के खेल में इस्तेमाल किया गया, जो बेहद गंभीर मामला है।

5 लाख मीट्रिक टन चावल पर भ्रष्टाचार

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि करीब 5 लाख मीट्रिक टन चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल कारोबारियों और सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज का दुरुपयोग किया गया।

उज्जैन की जमीनों का भी किया जिक्र

खरगे ने चावल के मुद्दे के साथ उज्जैन में जमीनों से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन इलाकों में सरकारी परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे, वहीं जमीनों का विस्तार हुआ। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें-दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी ‘वन-टू-वन’ चर्चा

व्यापम से लेकर पेपर लीक तक भ्रष्टाचार जारी

खरगे ने कहा कि व्यापम घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार आज तक थमा नहीं है। उन्होंने पेपर लीक सहित कई मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामलों के बावजूद जवाबदेही तय नहीं की जा रही है और सत्ता के अहंकार में जवाबदेही की व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X