शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होटल कर्मी की मौत – Hotel Employee Injured After Being Hit By An Unidentified Vehicle Dies

November 10, 2026


बागपत। दिवाली की रात सरूरपुरकला गांव में घर के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर टहलते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होटल कर्मी रवि (25) की सोमवार रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।

सरूरपुरकला गांव निवासी आशु ने बताया कि रविवार की रात दिवाली पर्व पर पटाखे जलाने के बाद उसके बड़े भाई रवि घर के पास हाईवे किनारे टहल रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने उनका बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया। सोमवार रात उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई।

रवि मेरठ के एक होटल में काम करते थे और पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X