शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:धनतेरस पर बाजारों में रही भीड़, सड़क पर उतरी पुलिस – Markets Were Crowded On Dhanteras, Police Came Out On The Streets
बिजनौर

Bijnor News:धनतेरस पर बाजारों में रही भीड़, सड़क पर उतरी पुलिस – Markets Were Crowded On Dhanteras, Police Came Out On The Streets

November 6, 2026


Markets were crowded on Dhanteras, police came out on the streets

बिजनौर में धनतेरस पर शंभा बाजार में उमड़ी भारी भीड़। संवाद
– फोटो : udhampur news

बिजनौर। धनतेरस पर जिलेभर के बाजारों में खरीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा इंतजामों और यातायात व्यवस्था को संभालने केलिए पुलिस अफसर मय फोर्स के सड़क पर उतर पड़े। सिविल लाइन में उमड़ी भीड़ के कारण शाम ढलने पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से बंद करना पड़ा।

शुक्रवार की शाम एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बिजनौर शहर के सदर बाजार में पैदल मार्च किया। दुकानदारों और खरीदारों से बातचीत की। इसके साथ ही बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को चेक किया। उधर शाम ढलने तक सदर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम ये रहा कि सिविल लाइन में जाम के हालात के बन गए। हालांकि जाम से निपटने के लिए शास्त्री चौक से डाकघर तक सिविल लाइन को ई-रिक्शा के लिए वन वे किया गया था। मगर भीड़ से जाम के हालात बने तो शाम ढले पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए सिविल लाइन में दोनों तरफ से ई-रिक्शा का संचालन भी बंद कर दिया गया।

बाद में केवल बाइक सवारों को ही सिविल लाइन में आवाजाही की अनुमति दी गई। सदर बाजार में भीड़ के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल रहा। उधर एएसपी देहात गौतम राय, एएसपी सिटी डा. केजी सिंह समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

चौराहों पर ट्रैफिक संभालने में हांफी पुलिस

शहर में चौराहों पर वाहनों की आवाजाही में अचानक इजाफा हुआ तो यातायात पुलिस को हालात संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बिजनौर शहर में शक्ति चौराहा, जजी चौराहा समेत अन्य चौराहों पर अतिरिक्ति पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X