शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:हाईवे पर बिना अनुमति लगाए यूनिपोल, पालिका ने जारी किया नोटिस – Municipality Issues Notice Over Unipoles Installed On Highway Without Permission
बुलंदशहर

Bulandshahar News:हाईवे पर बिना अनुमति लगाए यूनिपोल, पालिका ने जारी किया नोटिस – Municipality Issues Notice Over Unipoles Installed On Highway Without Permission

November 3, 2026


Municipality issues notice over unipoles installed on highway without permission

डिबाई। हाईवे डिवाइडर पर दो दर्जन यूनिपोल लगाकर होर्डिंग्स लगा दिए गए

डिबाई। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नगर क्षेत्र में डिवाइडर पर बिना अनुमति लगाए गए करीब दो दर्जन यूनिपोल और होर्डिंगों को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। पालिका ने संबंधित एजेंसी पीएनजी फ्लैक्स को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सभी यूनिपोल हटाने और डिवाइडर की मरम्मत कराकर पूर्व की स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं।

नगर क्षेत्र में हाईवे के करीब दो किलोमीटर हिस्से में पिछले डेढ़ माह के दौरान दर्जनों यूनिपोल लगाकर व्यापारियों और नेताओं के प्रचार संबंधी फ्लेक्स लगा दिए गए। इनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर पालिका से अनुमति नहीं लिए जाने का मामला सामने आया। इस पर नगर पालिका ने 27 अक्तूबर को पीएनजी फ्लैक्स को नोटिस जारी किया था।

इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच-509 के डिबाई खंड में डिवाइडर पर लगाए गए अनधिकृत यूनिपोल और होर्डिंग्स तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में पालिका ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्धारित अवधि में यूनिपोल नहीं हटाए गए तो उन्हें जब्त कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X