Chandauli News:दंगल में 10 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की – 10 Pairs Of Wrestlers Competed In The Wrestling Match
शिकारगंज। गायघाट ग्राम पंचायत स्थित जय बघउत वीर बाबा के मंदिर में शुक्रवार को 56वें वार्षिक शृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विराट कुश्ती दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। दंगल में 10 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
दंगल की सबसे बड़ी और आकर्षक कुश्ती सैयदराजा के शमशेर पहलवान और चंदौली के शमशेर चौहान के बीच हुई। 25 हजार रुपये की इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस माैके पर सपा नेता महेंद्र कुमार राव, ग्राम प्रधान पूनम देवी, राजनाथ मौर्य, लल्लन मौर्य पूर्व प्रधान, जयशंकर, भोला मौर्य, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्रभुनारायण यादव, धर्मराज कल्लु चौहान, शमीम खान माैजूद रहे। संवाद
