रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:सिख अजायबघर की मांगों के लिए डिप्लास्ट चौक पर दो दिवसीय धरना – Two-day Sit-in At Deplast Chowk In Support Of Demands For A Sikh Museum
चंडीगढ़

Chandigarh News:सिख अजायबघर की मांगों के लिए डिप्लास्ट चौक पर दो दिवसीय धरना – Two-day Sit-in At Deplast Chowk In Support Of Demands For A Sikh Museum

November 15, 2026


मोहाली। गांव बलौंगी में प्रस्तावित सिख अजायबघर के निर्माण और उससे जुड़ी मांगों को लेकर सिख अजायबघर प्रबंधन की ओर से फेज-1 स्थित डिप्लास्ट चौक पर दो दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा भी धरनास्थल पर रखी और पंजाब सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

धरने के दौरान दास परविंदर सिंह आर्टिस्ट ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से करवाने की है। इसके अलावा गांव बलौंगी की पंचायत की ओर से सिख अजायबघर के लिए दी गई जमीन की स्थायी रजिस्ट्री संग्रहालय के नाम करवाने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि सिख अजायबघर की इमारत के निर्माण के लिए पंजाब सरकार अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए। इससे संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।

सिख इतिहास और विरासत को मिलेगा संरक्षण

परविंदर सिंह आर्टिस्ट ने कहा कि सिख अजायबघर का निर्माण होने से सिख इतिहास और गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X