Charkhi Dadri News:रोहतक रोड पर बिखरेगी हरियाली, वन विभाग ने लगाए 250 पौधे – Greenery To Spread Along Rohtak Road; Forest Department Plants 250 Saplings

रोहतक रोड पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधें।
– फोटो : 1
November 10, 2026

रोहतक रोड पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधें।
– फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के नवनिर्मित रोहतक रोड की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने हरित पहल की है। विभाग की ओर से सड़क के दोनों तरफ करीब 250 पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर ट्रीगार्ड भी लगाए गए हैं, ताकि बेसहारा पशु उन्हें नुकसान न पहुंच सकें और पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।
गौरतलब है कि रोहतक रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। सड़क के नवनिर्माण के बाद अब इसके दोनों ओर हरियाली विकसित करने की दिशा में कदम उठाया गया है। पौधारोपण से जहां सड़क का स्वरूप अधिक आकर्षक बनेगा वहीं आने वाले समय में विकसित होने वाले पेड़ राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ वातावरण देने में भी मददगार साबित होंगे। सड़क किनारे हरियाली बढ़ने से धूल और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में भी सहायता मिलेगी।
सुरक्षा के लिए लगाए ट्रीगार्ड
शहर में बढ़ते वाहनों और निर्माण गतिविधियों के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना जरूरी हो गया है। ऐसे में सड़क किनारे पौधे लगाना केवल सुंदरीकरण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि पौधारोपण के बाद सबसे बड़ी चुनौती इन पौधों को सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखभाल करना है ट्री गार्ड लगाने से पौधों को पशुओं से बचाने में मदद मिलेगी, लेकिन उनके बेहतर विकास के लिए समय-समय पर पानी देना, निराई-गुड़ाई और निगरानी भी जरूरी होगी। यदि पौधों की उचित देखभाल की गई तो आने वाले वर्षों में रोहतक रोड का स्वरूप हरित और सुंदर दिखाई देगा। वन विभाग की इस पहल से शहर की हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वर्सन
हमारी टीम ने रावलधी चौक से चंपापुरी गली नंबर 4 तक सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए गए हैं। वहीं सभी पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्रीगार्ड लगाए गए हैं। ताकि पौधों को बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।- हेमंत पारिक, जिला वन राजिक अधिकारी
November 13, 2026
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र की 12 व बाढड़ा की दो गोशालाओं को 98 लाख 50 हजार 109 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। यह राशि गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव, चारे व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रदान […]
November 13, 2026
चरखी दादरी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण, यानी जनसंख्या गणना, हरियाणा राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी। इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक पांच दिनों का संशोधन दौर चलेगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि इस कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया […]
November 13, 2026
रोडवेज परिसर स्थित वर्कशॉप, जहां पार्ट-2 के कर्मचारी कार्य करते हैं। – फोटो : 1 चरखी दादरी। रोडवेज वर्कशॉप में कार्यरत पार्ट-2 के 52 हेल्पर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग पर मुख्यालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों को एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) […]
