शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:स्वयं के संग अभिभावकों को नियमों से करें जागरूक – Along With Yourselves, Make Parents Aware Of The Rules
चित्रकूट

Chitrakoot News:स्वयं के संग अभिभावकों को नियमों से करें जागरूक – Along With Yourselves, Make Parents Aware Of The Rules

November 13, 2026


Along with yourselves, make parents aware of the rules

फोटो 12 सीकेटीपी 17 जागरूकता कार्यक्रम में बोलते वक्ता। स्रोत: ​शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। श्रीसुंदर सिंह पटेल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वयं और परिजनों को नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात प्रभारी हरिराम यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित आवागमन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को स्वयं नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने की। इस अवसर पर यातायात पुलिस के रामकिशन, चंद्रवीर, अजय यादव, जागेश्वर प्रसाद, अंकित पांडेय सहित शिक्षक मुकेश कुमार, आकाश सिंह, शिव बाबू पांडेय, अनुज कुमार, पुष्पराज सिंह, धर्मराज सिंह, अवधेश कुमार, राजवंत कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X