Delhi Ncr News:सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी गीतों पर झूमे युवा – Youth Danced To Haryanvi Songs At The Cultural Evening
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एसवीएसयू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी गायक प्रोफेसर गजेंद्र फोगाट ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके हरियाणवी गीतों पर हजारों विद्यार्थी सुर और ताल मिलाते नजर आए। वहीं वंदे मातरम की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
प्रोफेसर गजेंद्र फोगाट ने ”तनै कौन कहै सै बहू काले की” और ”मेरा जी लाग्गे सै बाब्यां मैं” जैसे गीतों से समां बांधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति महान और प्राचीन है। गौरतलब है कि प्रो. फोगाट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर कार्यरत हैं और विद्यार्थियों को कला कौशल में निपुण बनाने में भी योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने गजेंद्र फोगाट को सम्मानित किया। संवाद
