शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:नहर में छलांग लगाने वाली युवती को दो युवकों ने बचाया – Two Young Men Saved A Young Woman Who Had Jumped Into A Canal

November 8, 2026


एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गढ़वाला निवासी 25 वर्षीय युवती ने गृहक्लेश के चलते आगरा रोड स्थित नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद दो युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

शनिवार को नजमा पुत्री हफीज खां की किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह शनिवार शाम आगरा रोड स्थित नहर के पास पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। युवती को नहर में कूदते देख मौके पर मौजूद जुगेंद्र सिंह राठौर और पप्पू कुमार ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। दोनों युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों की बहादुरी और सूझबूझ की लोगों ने जमकर सराहना की। बाद में युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि महिला को समझा बुझाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X