Etawah News:कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव – Body Of A Married Woman Found Hanging In A Room

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो
November 20, 2026

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार में बृहस्पतिवार दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू की पत्नी प्रीति शाक्य (30) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में अफरातफरी मच गई। प्रीति की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उसका दो साल का एक बेटा है। पति राजकुमार टैक्सी चलाता है, जबकि देवर बाहर रहकर नौकरी करता है। घर में प्रीति के साथ सास और ससुर रहते थे।
परिजन के अनुसार, परिवार में आए दिन गृहकलह होती रहती थी। हालांकि प्रीति ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो
November 20, 2026
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला धनी गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के सामने ही दो पक्षों के किसान आपस में भिड़ गए। पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और खींचतान हुई। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे बेर चौकी प्रभारी की […]
November 20, 2026
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में सुपर सीडर मशीन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में […]
November 19, 2026
बकेवर। थाना क्षेत्र के परशूपुरा पशु बाजार में भैंस खरीदने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पशु बाजार के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। […]
