शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered For Promoting Gun Culture

November 1, 2026


फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में सूरज गोदारा के खिलाफ थाना मुजेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, ऐसी सामग्री से युवाओं में गन कल्चर को बढ़ावा मिल रहा था।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सूरज_गोदरा नाम के इंस्टाग्राम खाते पर हथियारों के वीडियो डाले जा रहे थे। जांच और जिला न्यायवादी की कानूनी राय के बाद 31 अक्तूबर को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के इंस्टाग्राम खाते से दो लघु वीडियो की जानकारी जुटाई गई। अपराध शाखा सेक्टर-56 के उप निरीक्षक नरेश कुमार ने जांच की। इसके बाद जिला न्यायवादी से कानूनी राय मिली। मुख्य सिपाही बलराम की शिकायत पर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1-बी)ए और 54-59 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X