मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:बल्लभगढ़ बस अड्डे की जर्जर छत की बदलेगी सूरत, 30 लाख रुपये होंगे खर्च – The Dilapidated Roof Of The Ballabhgarh Bus Stand Is Set For A Makeover; Rs 30 Lakh Will Be Spent On The Project

November 17, 2026


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस अड्डे की जर्जर इमारत की छत से टपकते पानी की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने छत की मरम्मत के लिए 30 लाख 69 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से यह काम कराया जाएगा। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी 2027 से मरम्मत कार्य शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।

गौरतलब है कि बस अड्डे की इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान शायद ही कोई कमरा ऐसा बचता है, जहां छत से पानी नहीं टपकता हो। महाप्रबंधक के कार्यालय में भी पानी भरने से कामकाज प्रभावित होता है। यात्रियों के बसों का इंतजार करने वाले स्थान पर भी छत से पानी टपकता है। इससे यात्रियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। कर्मचारियों के अनुसार कमरों में पानी आने से सरकारी रिकॉर्ड खराब होने का खतरा रहता है। वहीं, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो जाता है।

एक सप्ताह में पीडब्ल्यूडी को मिलेगी राशि

हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो के बिल्डिंग क्लर्क करतार डागर ने बताया कि मरम्मत के लिए 30.69 लाख रुपये की राशि आ चुकी है। डिमांड ड्राफ्ट तैयार कराने के लिए बैंक भेजा गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में राशि पीडब्ल्यूडी को सौंप दी जाएगी। छत के अलावा अन्य छोटी-मोटी मरम्मत भी कराई जाएगी।

वर्जन-

जनवरी से मरम्मत कार्य शुरू कराने का प्रयास है, ताकि आगामी बरसात से पहले छत ठीक हो सके। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।- जितेंद्र यादव, महाप्रबंध, हरियाणा रोडवेज

-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगे पोल व डाला गया डामर। संवाद

-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगे पोल व डाला गया डामर। संवाद

-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगे पोल व डाला गया डामर। संवाद

-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगे पोल व डाला गया डामर। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X