Farrukhabad News:छात्रा से दुष्कर्म और धमकी में दोषी को 10 वर्ष की सजा – Man Convicted Of Raping And Threatening A Female Student Sentenced To 10 Years In Prison
फर्रुखाबाद। करीब दस साल पहले छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) तरुण कुमार सिंह ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की एक महिला ने 26 फरवरी 2016 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कक्षा 12 में पढ़ने वाली उसकी बेटी 25 फरवरी की शाम परीक्षा देकर गुरुगांव देवी मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी मुरारी शर्मा उर्फ कृष्ण मुरारी शर्मा अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसे काली मंदिर के पास से गाड़ी में डालकर ले गया। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे चिलसरा रोड के पास छोड़ दिया। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद मुरारी शर्मा को दोषी पाया।
