शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:भगवान धन्वंतरि की पूजा कर हवन में डालीं आहुतियां – Worshipped Lord Dhanvantari And Offered Oblations Into The Sacrificial Fire (havan)

November 7, 2026


फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां डाली गईं।

आयुर्वेदिक क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. विजय यादव ने स्टाफ के साथ भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। आयुर्वेदिक क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी के साथ योग प्रशिक्षक अमित सक्सेना, लिपिक सुनील सक्सेना आदि कर्मचारियों ने आहुतियां डालकर हवन किया। बताया गया कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और प्रदूषण भी खत्म होता है। इससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ होता है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X