Farrukhabad News:मां-बेटी पर हमला कर घायल किया, प्राथमिकी दर्ज – Mother And Daughter Attacked And Injured, Fir Registered
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमडेरा निवासी लक्ष्मी कश्यप ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि गांव का ही अतर सिंह आए दिन रास्ते में और घर के पास गालीगलौज कर उसे परेशान करता है। बुधवार शाम वह कंप्यूटर कोर्स करके घर लौटी थी। उस समय उसकी मां मीरा देवी घर पर अकेली थीं। तभी अतर सिंह, उसकी पत्नी मोनिका और अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर घर पहुंच गए। आरोपियों ने लक्ष्मी और उसकी मां को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। लक्ष्मी ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
